तुझ से ही चला था ..
तुझ तक ही जाना है !
अब इस जिन्दगी में तुझकों ही तो पाना है ....
तू है मेरा, मै हूं तेरा बस यही फसाना है .....
तुझको ही पाने निकला था ....
तुझको ही पाना भूल गया .....
मैं , मैं ना होना चाहता था ....
पर मैं, तो केवल मैं ही बन कर रह गया ......
तुझको पाने की चाहत से चली थी जिन्दगी मेरी .....
तू ही तो था सफर , हमसफर और मंजिल मेरी .......
फिर देना चाहता हूं जो तुझसे लिया है .....
मैं तो कुछ था ही नहीं सब कुछ तेरा ही दिया है .....
तो तुझे क्या अर्पण करू ...
मैं तो खुद याचक, दास हूं तेरा ....
ले अर्पण तुझे तेरी दी हुई जिन्दगी .....
अब कुछ बाकी ना रहा बस बची है तेरी बन्दगी .....
अब तो बस तुझ तक जाना है ..... क्यो कि तुझ से ही चला था तुझ तक ही जाना है !
'' अनि ''
(ईश्वर के दिये हुए जीवन के प्रति मेरा आभार )

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें