- जख्मों का हिसाब -
मेरी बेबशी का इल्जाम किसको दूं ?
बदन पे लगे जख्मों का हिसाब किसको दूं ?
ये खुद की चूडियों से लगे जख्म किसको दिखलाउं ?
ये कलाईयों से बहते रक्त का इल्जाम किसको दूं ?
बदन पे लगे जख्मों का हिसाब किसको दूं ........
इन बेडियों में जकडी मेरी रूह का गुनाह क्या है ?
ये बदन पर ना भरने वाले जख्मों की दवा क्या है ?
मेरी खामोशी के गुनाह की ये सजा क्या है ?
इन अनसुलझे सवालों के जबाव किससे लूं ?
मेरे हाथों के छालों का हिसाब किससे लूं ?

ये लोगों की र्निल्लज आंखें मुझे घूरती क्यों है ?
मेरी अंगडाईयों से ये परम्पराएं टूटती क्यों है ?
मेरे यौवन की तरूणाई से मेरा धर खामोश क्यों है?
इन खामोश निगाहों के सवालों का जबाव किससे लूं ?
धूंधट में छिपी बेबशी का हिसाब किससे लूं ?

- अगले जन्म मोहे बिटिया क्यों ना किजे का जबाव किसको दूं ?
बदन पे लगे जख्मों का हिसाब किसको दूं ........??????
- अनिल सैनी (अनि)
06/01/2012 *

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें