बस मैं ही तो हूं ...........
बारिश
बनके खेत में,
रेगिस्तान
की रेत में A
चिडिया बनके धोसले में,
इंसान के हौसलें में AA
सुरज बनके धूप में,
प्रकृति के रूप में AAA
इस असीम जहान
में, बस मैं ही तो हूं...............
पंछी
की उडान में,
बादलों
के मैदान मेंA
इंतजार
करती आंखों में
नाचते
मोर की पांखों मेंAA
प्यास
बनके गागर में
महान
बनके सागर मेंAAA
इस असीम कायनात में, बस मैं ही तो
हूं...............
सुबह की ठण्डी
समीर में,
किरण बने तिमिर मेंA
बच्चे की ख्वाहिश
में,
जिन्दगी की रवाईश
मेंAA
नींद की असीम
शांति में,
बदलाव की क्रांति मेंAAA
इस
असीम कुदरत में, बस मैं ही तो हूं...............
बसंत के आरम्भ में,
जीवन के प्रारम्भ मेंA
मानव के निर्वाण में,
सत्य के प्रमाण मेंAA
दोस्ती
की साख में,
चिता
की बची हुई राख मेंAAA
इस
असीम फलक में, बस मैं ही तो हूं...............
गंगा की धार में,
मां
के निर्मल प्यार मेंA
यौवन
के जुनून में,
रगों
में बहते खून मेंAA
स्ञी
की शक्ति में,
भक्त की भक्ति मेंAAA
तेरी
हर फरियाद में, बस मैं ही तो हूं .................ईश्वर
-- ‘अनिल’ अनि
12/05/2014

Wah wah sir ....kyaah baat hai😃
जवाब देंहटाएंWah wah sir ....kyaah baat hai😃
जवाब देंहटाएं