बुधवार, 30 अप्रैल 2014

~~~~~ धर्म ~~~~~

~~~~~ धर्म ~~~~~

धर्म का अर्थ होता है 'धारण करना' 
अर्थात् ऐसी कोई जीवन शैली, पद्वति जिसके अनुसार मनुष्‍य अपने जीवन का निवार्ह कर सके, वह अपने जीवन में किसी एक प्रकार के अनुशासन या तरीकों को अपनाकर जीवन व्‍यतीत कर सके !

धर्म के अनुसार तो मनुष्‍य को जन्‍म लेने के पश्‍चात किसी ना किसी धर्म या धार्मिक विचारधारा को धारण करना चाहिए तथा जन्‍म के पश्‍चात जब वह इस काबिल हो जाये कि वह तय कर सके कि वह किस धर्म को धारण करे तथा किस जीवन शैली के अनुसार अपना जीवन यापन करें !
परन्‍तु मनुष्‍य सदैव ही धर्म के आवरण के अन्‍दर जन्‍म लेता है बजाय उसे धारण करने के वह, उसे ओढ कर या पूर्व में ही किसी ना किसी धर्म के अन्‍दर पैदा होता है अर्थात् धर्म को वह कभी धारण करता ही नहीं है वह तो प्रथम सांस ही पूर्व में थोपें गए धर्म के अन्‍दर ही लेता है उसे यह तय करने का अधिकार समाज देता ही नही है कि वह स्‍वयं चुनाव करें कि वह किस धर्म को धारण करेगा !
अतः आवश्‍यक है कि मनुष्‍य धर्म को धारण करें वह उसके अन्‍दर जन्‍म ना ले बल्कि जन्‍म के पश्‍चात स्‍वयं तय करे क‍ि वह किसी जीवन शैली, पद्वति या धर्म को अपनायेंगा !
आज सम्‍पूर्ण विश्‍व में जब कोई नवजात जन्‍म लेता है तो वह केवल मनुष्‍य या मानव नहीं बल्कि किसी ना किसी धर्म का अनुयायी होकर जन्‍म लेता है जबकि वर्तमान परिस्थितियों व धार्मिक भावनाओं को देखते हुए आवश्‍यकता आज इस बात कि है कि मनुष्‍य केवल मनुष्‍य के रूप में जन्‍म ले, वह केवल मानवता के धर्म को धारण करें वह स्‍वयं तय करें कि वह किस धार्मिक जीवन शैली को अपनायेगा शायद तभी सच्‍चे अर्थो में धर्म का अर्थ प्रकट हो पायेगा !


                                                                        अनिल * अनि 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें