*** निरसता या खालीपन ***
मन की आंतरिक निरसता या खालीपन क्या है और क्यों है ?
क्यों कभी कभी हद्वय व मन शून्यता की अनन्त गहराईयों में चला जाता है जहां ना कोई कौतुहल है तथा ना ही कोई आनन्द या पीडा की लहर है !!!
..........................ना ही शांति है तथा ना ही उन्माद है .....
..............
जहां ना कोई बाहरी कौतुहल किसी प्रकार की भावनात्मक लहर उत्पन्न कर पाता है तथा ना ही वैचारिक या मानसिक उद्ववैलता पीछा छोड पाती है जहां पूर्णरूपेण शून्यता है भी और मन पूर्णरूपेण शून्यता को स्वीकार भी नहीं करता है ....
ऐसी स्थिति को क्या कहे ?....
जो कोई स्थिति है भी और नहीं भी .!!!!!
अनिल सैनी 'अनि'

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें