बुधवार, 30 अप्रैल 2014

मेरी बगीचे की जीवन याञा

मेरी बगीचे की जीवन याञा

      आज बगीचे में बैठे- बैठे ईश्‍वर की कृति दुनिया को नए नजरियें से देखा, लगा कि बगीचें व दुनिया में कितनी समानताएं है, दोनों एक से ही तो है यहां जीवन के सारे रंग समाये हैA बगीचा जैसे मनुष्य का जीवन सा लगने लगाA खेलते बच्‍चे जैसे बचपन का अहसास कराते है, चहलकदमी करती बुढ़ी जवानी जैसे दुनिया की नश्‍वरता का संदेश दे रहे हो, और कह रहे हो कि एक दिन तुझे भी मुझ जैसा होना हैA सहसा सामनें लगा हुआ बच्‍चों का झूला जैसे उड़ चलने को कहने लगा, जैसे कह रहा हो अभी तो तुझे कहीं जाना है, उड़ना है बिन परों के, छूनी है आकाश की उचाईयां] अभी से थका सा क्‍यों हैA जितना पीछे जायेगा, उतना ही तो उपर उठेगाA घबरा मत धकेल दे दुनिया को दोनों पैरों से और उठ जा मेरी तरह उपर और उपरA
      तभी पीछे से बिजली वाले रंगबिरंगें प्रकाशमय झरनें की आवाज सुनाई दी वो भी बातें करने लगा कहने लगा, देख मुझे कितनें रंग है मुझमें तेरे जीवन की तरह A जैसे वो जीवन चक्र समझा रहा होA उसमें पानी उपर उठता है बचपन व यौवन की तरह तथा फिर पानी उसी झरनें में गिर जाता है यौवन, सुन्दरता, जवानी व बुढ़ापें की तरहA उसकी रंग-बिरंगी रोशनी जिन्‍दगीं के सुख व दुखों के पलों को जैसे मुझें दिखा दिखाकर कर रही हो धबराता क्‍यों है, तुझें भी सुख-दुख दोनों का आनन्‍द लेना चाहिए, सोच अगर मुझ में केवल एक ही रंग होता तो मैं तेरी आंखों को इतना मनमोहक ना लगता, फिर तेरे जीवन में केवल सुख तुझें कैसे आनन्दित करतेंA
बगीचें के बीचों बीच बनी वो झोपड़ी जैसे जिन्‍दगी के पड़ाव को समझाती हुई कह रहीं हो तेरा भी दुनिया में केवल कुछ समय तक आश्रय है, लोग मेरे नीचे बैठकर जैसे अपनी थकान दूर करते है और फिर अपने गन्‍तव्‍य की ओर चल पड़तें है, वैसे ही ये जीवन व दुनिया एक सराय है, तुझे तो बस यहां विश्राम करना है फिर बढ़ चलना है अपने कर्म-पथ की ओरA
अचानक कोनें पर लगी बैंच अचानक बोली मुझें मत भूल जाना मैनें यहां कई पीढ़ीयां देखी हैA कई यौवन की अंगडाईयां, अल्‍हड़ता, जवानी मेरे ईद-गीर्द धूमी है, मैं साक्षी हूं, तेरे गुजेरे व आने वाले अतीत व भविष्‍य कीA
तभी मेरा ध्‍यान सामने खड़ें पेड़ पर गया, मुझे उसका नाम तो नहीं पता पर उसकी लम्‍बी, नुकीलीदार हरी-हरी पतियां और पतियों से बना तना कह रहा हो, कि तुझें भी इस संसार में मुझ जैसा ही बनना है सबको साथ लेकर चलना है और हां मैं शायद लोगों को छाया ना दे सकु पर इस बगीचें की सुन्‍दरता में थोड़ा सा योगदान मेरा भी है, वैसे ही तू अपने जीवन में महान तो शायद बन पायें या नहीं परन्‍तु इस दुनिया की अच्‍छाईयों में अपने कर्मों से योगदान जरूर देनाA
      अचानक ध्‍यान आकाश पर गया तो छोटा सा दिखनें वाला चांद कहने लगा, भाई मुझे कैसे नजर-अंदाज कर रहे हो, मैं ही तो हूं इस दुनिया के प्रेम का साक्षीA मेरी चांदनी के नीचें ही तो इस बगीचें की घास में प्रेमी युगलों का प्रेम परवान चढ़ा हैA मुझ में ही तो राधा ने कृष्‍ण का अक्ष देखा है, मैं ही तो हर निशा का सुरज हूंA मैं ही प्रेम की तरूणाई का प्रतीक हूं, मेरी उपमा लेकर इस बगीचें के पेड़ों के नीचे युवतियां खुद पर इतराती हैA
और अब मैं भी थोड़ा सा थक गया था तो बैंच पर बैठे बैठे अंगड़ाई लेने लगा और नजरें उस परम्, विशाल, अद्वितिय आकाश व उसमें खिलें सितारों पर गई, मैं निःशब्‍द हो गया लगा ये क्‍या घटित हो रहा है, अभी तक केवल खुद के होने का अहसास हो रहा था, स्‍वयं का होना ही सार्थक लगा रहा थाA वो सब अब अदना सा लगने लगा, इस विशाल अनन्‍त आकाश के समक्ष खुद का होना कहीं विलुप्‍त हो गया, और मैं और समय एक पल को ठहर गएA आकाश में टिमटिमातें तारों ने मुझें मेरा इस दुनिया में अस्तित्‍व बता दियाA लगा मैं तो इस असंख्‍य तारों की भांती हूंA जो केवल इस आकाश का एक कण या कण से भी सुक्ष्‍म भाग माञ है, जो स्‍वयं आकाश नहीं हैA और अहसास हुआ मैं तो केवल इस दुनिया का एक क्षण माञ हूंA जो केवल तारों की भांती आकाश की शोभा बढ़ा सकता है, आकाश नहीं बन सकताA
तब लगा मैं भी तारों की भांति दुनिया की शोभा बढ़ाउA इन बगीचें के फूलों की तरह जीवन की बगीया को महकाउA फूलों व तारों की भांति कोई मांग ना करू, बस अडि़ग सा अपने कर्म पथ पर बढ़ा चलूंA शायद खुद बगीचा या आकाश तो ना बन सकु, परन्‍तु फूलों की भांति लोगों के जीवन को महका सकुA तारों की भांति दुनिया के इस आकाश को अपनी थोड़ी सी चमक से चमका सकुA

-- ‘अनिल’ अनि 06/03/2014 Mahendergarh, haryana 

06/03/2014 Mahendergarh, haryana 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें