'' यू ही बस ... यू ही अब्तर सी जिन्दगी ''
ऐसा क्या है जो अकसर लगता है कि कुछ है ही नहीं जिन्दगी
ना कोई लक्ष्य, ना उदे्श्य
यू ही बस ... यू ही अब्तर (मूल्यहीन) सी है जिन्दगी !
बगावत, शरारत और इंकार है जिन्दगी
संधर्ष , साहस , आतिश जैसी हो जिन्दगी
या शायद यू ही बस ... यू ही एक गुब्बार (धूल) है जिन्दगी !!
ना कोई चाहत, ना ही हसरत, बे-अरमान सी जिन्दगी
एक खालीपन, खामोश, मदहोश है जिन्दगी
या शायद यू ही बस ... यू ही एक अरमान है जिन्दगी !!!
जैसे जैसे जिता हूं पाता हूं , बस गुजर रही है जिन्दगी
आलम ये है कि सोचा ही नहीं क्या है जिन्दगी
खुद का होना ही अगर होना है तो खुद हूं भी या नहीं
या शायद यू ही बस ... यू ही एक इम्तिहान है जिन्दगी !!!!
कभी तीखी, चटपटी, मसालेदार है जिन्दगी
और कभी यू ही बस ... यू ही एक एतबार है जिन्दगी !!!!!
कभी अनजान , अजनबी , बे लगाम है जिन्दगी
और कभी यू ही बस ... यू ही एक इल्जाम है जिन्दगी !!!!!!
लगता है जैसे बह रही है जिन्दगी
कोई किनारा, ठिकाना, ना आसरा इसका
शायद फैसला लेने की जिद्द , जूनून , इंस्रार (हठता) है जिन्दगी
पर ये केवल शब्द है ..............
यू ही बस ... यू ही असफार (याञा) है जिन्दगी !!!!!!!
यू ही बस ... यू ही अब्तर (मूल्यहीन) सी है जिन्दगी .
यू ही बस ... यू ही एक गुब्बार (धूल) है जिन्दगी ..
यू ही बस ... यू ही एक अरमान है जिन्दगी ...
यू ही बस ... यू ही एक इम्तिहान है जिन्दगी ....
यू ही बस ... यू ही एक एतबार है जिन्दगी .....
यू ही बस ... यू ही एक इल्जाम है जिन्दगी ......
यू ही बस ... यू ही असफार (याञा) है जिन्दगी ......
अनिल सैनी ' अनि '
जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म से प्रेरित 18 अगस्त 2013


