बुधवार, 30 अप्रैल 2014

पुरानी यादें ............

                             पुरानी यादें ............


आज जब स्कूल 📕 के बच्चों को देखा तो पुरानी यादों में खो गया।

लगा निरर्थक ही बड़ा होकर दुनिया की रेलमपेल🚇 में खो गया।।

अब वो बेफिक्र मुस्कान  कहीं खो गई।

जिन्दगी खुद बोझिल सी हो गई।।

अब वो टीचर की डान्ट  सुनाई नहीं देती।

शायद दिल 💕 की आवाज़ भी सुनाई नहीं देती।।

अब वो जोड + बाक़ी - ना रही, बस जिन्दगी गुणा भाग 👪 हो गई।।

अब बस्ते का बोझ कन्धो पर ना रहा।

बस कुछ बोझ  दिल पर बढ़ गया।।

मैं पुरानी यादों में खो गया।।।


पहले वो ग्लोब 🌓 की दुनिया अपनी लगती थीं।


अब तो खुद की दुनिया बेगानी सी हो गई।।


अब वो बेफिक्र मुस्कान  कहीं खो गई।


बचपन की वो बेफिक्री गुम हो गई ।।


वो जिन्दगी ना जाने कहाँ खो गई।।

                                                                                         ----- अनिल "अनि

                    साथ साथ काटते थे रात हम दोनों।

               
                     लोग मुझे आवारा उसे  चांद कहते हैं।।

छोटी छोटी बातें

                             धर्म व अंधविश्‍वास

          धर्म व अधिवश्‍वास विषय पर गोष्‍ठी का उद्रधाटन करने राज्‍य के शिक्षा मंञी चार धण्‍टे देरी से पहुंचे तो आयोजनको ने मंञी जी की उच्‍चस्‍तरीय धार्मिकता का बखान करते हुए जनता को मंञी जी के देरी से आने का कारण स्पष्‍ट किया I
          दूसरे दिन मंञी जी की चुनाव जीतने की मन्‍नत पूर्ण होने पर की गई पहाडी वाले मंदिर तक की पैदल याञा के प्रशंसा के फोटो अखबार की सुर्खियों में थे I

                           ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
                             महिला सशक्तिकरण
             गर्मी से परेशान प्रोफेसर साहब महिला सशक्तिकरण विषय पर विश्‍वविधालय में विधार्थियों का मार्गदर्शन कर धर पहुंचे, रोज की तरह जब उनकी धर्मपत्‍नी पानी का गिलास देने नहीं आयी तो प्रोफेसर साहब ने अंदर झांककर देखा तो तिलमिला उठे और चिल्‍लाये ये ज्‍यादा जरूरी है या मैं I
     सिविल सेवा परीक्षा की तैयार करती पत्‍नी महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास से आश्‍चर्यचकित भी थी और थोडी भयभीत भी A

                         अनिल - (अनि) 


मेरी बगीचे की जीवन याञा

मेरी बगीचे की जीवन याञा

      आज बगीचे में बैठे- बैठे ईश्‍वर की कृति दुनिया को नए नजरियें से देखा, लगा कि बगीचें व दुनिया में कितनी समानताएं है, दोनों एक से ही तो है यहां जीवन के सारे रंग समाये हैA बगीचा जैसे मनुष्य का जीवन सा लगने लगाA खेलते बच्‍चे जैसे बचपन का अहसास कराते है, चहलकदमी करती बुढ़ी जवानी जैसे दुनिया की नश्‍वरता का संदेश दे रहे हो, और कह रहे हो कि एक दिन तुझे भी मुझ जैसा होना हैA सहसा सामनें लगा हुआ बच्‍चों का झूला जैसे उड़ चलने को कहने लगा, जैसे कह रहा हो अभी तो तुझे कहीं जाना है, उड़ना है बिन परों के, छूनी है आकाश की उचाईयां] अभी से थका सा क्‍यों हैA जितना पीछे जायेगा, उतना ही तो उपर उठेगाA घबरा मत धकेल दे दुनिया को दोनों पैरों से और उठ जा मेरी तरह उपर और उपरA
      तभी पीछे से बिजली वाले रंगबिरंगें प्रकाशमय झरनें की आवाज सुनाई दी वो भी बातें करने लगा कहने लगा, देख मुझे कितनें रंग है मुझमें तेरे जीवन की तरह A जैसे वो जीवन चक्र समझा रहा होA उसमें पानी उपर उठता है बचपन व यौवन की तरह तथा फिर पानी उसी झरनें में गिर जाता है यौवन, सुन्दरता, जवानी व बुढ़ापें की तरहA उसकी रंग-बिरंगी रोशनी जिन्‍दगीं के सुख व दुखों के पलों को जैसे मुझें दिखा दिखाकर कर रही हो धबराता क्‍यों है, तुझें भी सुख-दुख दोनों का आनन्‍द लेना चाहिए, सोच अगर मुझ में केवल एक ही रंग होता तो मैं तेरी आंखों को इतना मनमोहक ना लगता, फिर तेरे जीवन में केवल सुख तुझें कैसे आनन्दित करतेंA
बगीचें के बीचों बीच बनी वो झोपड़ी जैसे जिन्‍दगी के पड़ाव को समझाती हुई कह रहीं हो तेरा भी दुनिया में केवल कुछ समय तक आश्रय है, लोग मेरे नीचे बैठकर जैसे अपनी थकान दूर करते है और फिर अपने गन्‍तव्‍य की ओर चल पड़तें है, वैसे ही ये जीवन व दुनिया एक सराय है, तुझे तो बस यहां विश्राम करना है फिर बढ़ चलना है अपने कर्म-पथ की ओरA
अचानक कोनें पर लगी बैंच अचानक बोली मुझें मत भूल जाना मैनें यहां कई पीढ़ीयां देखी हैA कई यौवन की अंगडाईयां, अल्‍हड़ता, जवानी मेरे ईद-गीर्द धूमी है, मैं साक्षी हूं, तेरे गुजेरे व आने वाले अतीत व भविष्‍य कीA
तभी मेरा ध्‍यान सामने खड़ें पेड़ पर गया, मुझे उसका नाम तो नहीं पता पर उसकी लम्‍बी, नुकीलीदार हरी-हरी पतियां और पतियों से बना तना कह रहा हो, कि तुझें भी इस संसार में मुझ जैसा ही बनना है सबको साथ लेकर चलना है और हां मैं शायद लोगों को छाया ना दे सकु पर इस बगीचें की सुन्‍दरता में थोड़ा सा योगदान मेरा भी है, वैसे ही तू अपने जीवन में महान तो शायद बन पायें या नहीं परन्‍तु इस दुनिया की अच्‍छाईयों में अपने कर्मों से योगदान जरूर देनाA
      अचानक ध्‍यान आकाश पर गया तो छोटा सा दिखनें वाला चांद कहने लगा, भाई मुझे कैसे नजर-अंदाज कर रहे हो, मैं ही तो हूं इस दुनिया के प्रेम का साक्षीA मेरी चांदनी के नीचें ही तो इस बगीचें की घास में प्रेमी युगलों का प्रेम परवान चढ़ा हैA मुझ में ही तो राधा ने कृष्‍ण का अक्ष देखा है, मैं ही तो हर निशा का सुरज हूंA मैं ही प्रेम की तरूणाई का प्रतीक हूं, मेरी उपमा लेकर इस बगीचें के पेड़ों के नीचे युवतियां खुद पर इतराती हैA
और अब मैं भी थोड़ा सा थक गया था तो बैंच पर बैठे बैठे अंगड़ाई लेने लगा और नजरें उस परम्, विशाल, अद्वितिय आकाश व उसमें खिलें सितारों पर गई, मैं निःशब्‍द हो गया लगा ये क्‍या घटित हो रहा है, अभी तक केवल खुद के होने का अहसास हो रहा था, स्‍वयं का होना ही सार्थक लगा रहा थाA वो सब अब अदना सा लगने लगा, इस विशाल अनन्‍त आकाश के समक्ष खुद का होना कहीं विलुप्‍त हो गया, और मैं और समय एक पल को ठहर गएA आकाश में टिमटिमातें तारों ने मुझें मेरा इस दुनिया में अस्तित्‍व बता दियाA लगा मैं तो इस असंख्‍य तारों की भांती हूंA जो केवल इस आकाश का एक कण या कण से भी सुक्ष्‍म भाग माञ है, जो स्‍वयं आकाश नहीं हैA और अहसास हुआ मैं तो केवल इस दुनिया का एक क्षण माञ हूंA जो केवल तारों की भांती आकाश की शोभा बढ़ा सकता है, आकाश नहीं बन सकताA
तब लगा मैं भी तारों की भांति दुनिया की शोभा बढ़ाउA इन बगीचें के फूलों की तरह जीवन की बगीया को महकाउA फूलों व तारों की भांति कोई मांग ना करू, बस अडि़ग सा अपने कर्म पथ पर बढ़ा चलूंA शायद खुद बगीचा या आकाश तो ना बन सकु, परन्‍तु फूलों की भांति लोगों के जीवन को महका सकुA तारों की भांति दुनिया के इस आकाश को अपनी थोड़ी सी चमक से चमका सकुA

-- ‘अनिल’ अनि 06/03/2014 Mahendergarh, haryana 

06/03/2014 Mahendergarh, haryana 

गुरुवार, 31 जनवरी 2013

                                                     निगाहे कुछ कहती तो है ..... 

निगाहे कुछ कहती तो है पर ना जाने क्‍या ..... 
दिल कुछ दर्द सहता तो है पर ना जाने क्‍या ....
                           काली बदरा की बूंदे दिल को भीगोती तो है पर ना जाने क्‍यों .....
                           उसकी सांसे धीरे से धीमी होती तो है पर ना जाने क्‍यो..
इस सुहाने मौसम में कुछ खता होती तो है पर ना जाने क्‍यों .....
उसके हाथों की हथेलियां गर्म होती तो है पर ना जाने क्‍यों .....
                           इन तन्‍हाईयों में भी बातें होती
तो है पर ना जाने क्‍या ....
                           बिन कहे वो सब कुछ कहती तो है पर ना जाने क्‍या ....
उसकी उडती जुल्‍फों से काली धटा धिर आती तो है पर ना जाने क्‍यों ....
निगाहे कुछ कहती तो है पर ना जाने क्‍या .....
 


                                                                                   Anil saini (ANI)

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

- भारती का भाल -

                                                                - भारती का भाल -

भारती के भाल को लज्‍जा रहा है देश क्‍यों ?
बेटों के शिश मुण्‍ड को देख कर भी चुप है क्‍यों ?
क्‍यों मुख अब रक्‍तलाल नहीं, क्‍या वीरों के रक्‍त में उबाल नहीं ?
क्‍यों बार-बार विवश है हम, क्‍या हम में स्‍वाभिमान नहीं ?

                              अब छोड दो खुला इन रणबाकुरों कों, 
                              इन्‍हे मदमस्‍त हाथी की तरह रण में विचरने दो !
                              एक दिन ही इनके लिए काफी है, 
                              इन्‍हे काश्‍मीर से चलने दो...... 
                              देखो फिर इनके हौंसले काश्‍मीर तो है ही क्‍या 
                              नाप देगें लाहौर, रावलपिण्‍डी, कराची तक के फासलें!!

ये वीर है, जवान है 
देश की आन,बान,शान है !
ये प्रचण्‍ड है, तूफान है 
सीनों में इनके हिन्‍दुस्‍तान है !! 

                                           इनके हौसलें है अडिग हिमालय से ,
                                           इनमें वीरता है समुद्र सी ....
                                           ये शांत है थार से ,
                                           इनमें तेजी है गंगा की धार सी 

भारती के भाल को लज्‍जा रहा है देश क्‍यों 
छोड दो इसके बेटों को.... चलने दो काश्‍मीर से .....

                                            अनिल सैनी (अनि) 
                                             09/01/2013

रविवार, 6 जनवरी 2013

                                                    - जख्‍मों का हिसाब - 

मेरी बेबशी का इल्‍जाम किसको दूं ?
बदन पे लगे जख्‍मों का हिसाब किसको दूं ?
ये खुद की चूडियों से लगे जख्‍म किसको दिखलाउं ?
ये कलाईयों से बहते रक्‍त का इल्‍जाम किसको दूं ?

               बदन पे लगे जख्‍मों का हिसाब किसको दूं ........


इन बेडियों में जकडी मेरी रूह का गुनाह क्‍या है ?

ये बदन पर ना भरने वाले जख्‍मों की दवा क्‍या है ?
मेरी खामोशी के गुनाह की ये सजा क्‍या है ?

               इन अनसुलझे सवालों के जबाव किससे लूं ?

               मेरे हाथों के छालों का हिसाब किससे लूं ?
               बदन पे लगे जख्‍मों का हिसाब किसको दूं ........

ये लोगों की र्निल्‍लज आंखें मुझे घूरती क्‍यों है ?

मेरी अंगडाईयों से ये परम्‍पराएं टूटती क्‍यों है ?
मेरे यौवन की तरूणाई से मेरा धर खामोश क्‍यों है?

               इन खामोश निगाहों के सवालों का जबाव किससे लूं ?

               धूंधट में छिपी बेबशी का हिसाब किससे लूं ?
               बदन पे लगे जख्‍मों का हिसाब किसको दूं ........

        - अगले जन्‍म मोहे बिटिया क्‍यों ना किजे का जबाव किसको दूं ?
                     बदन पे लगे जख्‍मों का हिसाब किसको दूं ........??????
                 
                                   
                                                                       - अनिल सैनी (अनि)
                                                            06/01/2012 *