( वो नजरें कब समझेगी )
वो परी जिसकी आंखों में खोने का मन करता है
वो चांद जिसकी एक झलक पाने का मन करता है
वो चेहरा जो हर वक्त दिल में रहता है,
वो नींद जो कभी आती ही नहीं,
मालूम नहीं क्यों उसकी याद कभी दिल से जाती ही नहीं !
वो होंठ जिनसे कुछ सुनने का मन करें,
वो पलके जिन्हे छूने का मन करें,
जब वो सामने ना होतो बहुत कुछ बताने का मन करें,
उनके चहरे पर उडती जुल्फों में खो जाने का मन करें,
मगर जब वो सामने आये तो कुछ भी कहां ना जायें,
पर बिन कहे उनसे रहा ना जायें !
वो हवा का झौका भी कितना खुशनसीब होगा,
जो उसके बदन को किसी ना किसी बहाने से छूता होगा !
वो पायल, झूमके, बिन्दियां खूब इतराते होगें,
किसी के दिल को खूब जलाते होगें !
वो उस जालिम का शरमा कर नजर झूकाना,
पता नहीं किसी के लिए क्या होता है !
शायद किसी के लिए सीर्फ नजर झूकाना,
पर किसी के लिए मर जाना होता है !
‘ मगर पता नही वो परी, वो चांद, वो चेहरा, वो नींद, वो होंठ, वो, पलके, वो, जुल्फे, वो पायल, वो नजरें
ये सब कब समझेगी ’
अनिल सैनी ‘अनि’

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें