शनिवार, 26 मई 2012

( जिन्‍दगी )


                                                      ( जिन्‍दगी ) 
सदा तेरा ही होना चाहा, खुद को तुझमें ही खोना चाहा
चाहा सदा तुझमें डूबकर ही पार पा जाऊगां
पर शायद परेशानियों का नमक इतना ज्‍यादा था कि डूब भी ना सका..


तुझे पाकर ही तुझसे छूटना चाहता हूं
तुझे मनाकर ही तुझसे रूठना चाहता हूं
तू कभी समझ में भी नहीं आती,
तुझे समझने की प्‍यास बुझ भी नही पाती,
समझ ही नहीं आता कि मैं तुझे पाना ही क्‍यों चाहता हूं
तेरे साथ तुझमें खोना ही क्‍यों चाहता हूं,
तेरा होना ही क्‍यों चाहता हूं
जबकि मुझे मालमू है
तुझे पाकर भी ना पा पाऊगां,
तुझमें खोकर भी तेरा ना हो पाऊगां
क्‍यों कि
तू तो सदा चलती रहेगी, पर मैं कहीं खो जाऊगां



तुझे पाने की प्‍यास दिनों-दिन बढती जा रही है,
इसलिए तुझसे दूरियां घटती जा रही है
मुझे तो ये भी मालमू नहीं कि मैं तुझे पाना ही क्‍यों चाहता हूं,
तेरा होना ही क्‍यों चाहता हूं
मेरी चाहत तुझसे चाहती क्‍या है,
 सच कहूं तो मैं अभी अपनी चाहत को ही नही समझ पाया हूं
कभी-कभी लगता है मैं तो तेरा ही साया हूं,
तुझसे बिछडने के लिए ही तो दुनिया में आया हूं


मैं तुझे पाने की जितनी भी कोशिश कर रहा हूं
लगता है पल-पल अपने को ही छल रहा हूं
क्‍यों कि मुझे पता ही नही कि तुझे पाकर क्‍या करूगां
इस खाली जिन्‍दगी को काहे से भरूगां
इसलिए अब मैं तुझे पाने की चाह ही नहीं करूगां
तुझमें खोने की आह भी नहीं भरूगां
मैं तो तुझमें डूब जाऊगां
और तुझे पाने फिर इस दुनिया में आऊगां
------------------------------  



                                                अनिल सैनी ‘अनि’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें