( मुझे तो सुबह ऑफिस जाना है )
पता नहीं क्यों हम अपनी जिन्दगी को इतना पेचिदगी भरा बना लेते है जबकि केवल जीना ही तो है,
जिन्दगी का मतलब क्या है, जिन्दगी क्या है यह सब भूलकर बिना किसी लक्ष्य के यू ही कुछ ना कुछ किये जाते है,जब किसी मस्त इंसान या बच्चे को देखता हूं तो लगता है कि खामखां ही बोझ ले रखा है ये भी तो है जो जी रहे है,रास्ते पर गाने गाते हुए, सुनते हुए चलना और उस क्षण का आनन्द लेना शायद कितना सुखद होता होगा पर ऐसा मैं क्यों नही कर पाता शायद शर्म आती है पर यह पता नही किससे शायद लोगों से या शायद अपने आप से ही,
मैने कहीं से पढा था कि शिव ने स़ष्टि के निर्माण के समय मनुष्य को इस संसार में अपने तीन प्रश्नों के उतर ढूढने के लिए भेजा था -कि मै कौन हूं, कहां से आया हूं, कहां मुझे जाना है,
कभी कभी लगता है मैं भी इन प्रश्नों के जबाब तलाश करू पर फिर इस दुनिया की भागमभाग, दुनिया की सच लगने वाली परछाई के पीछे कहीं गुम हो जाता हूं, मन तो करता है कि जो ये दिल करता है वैसा ही करू पर पता नहीं कर ही नहीं पाता शायद खुद से डरता हूं शायद दुनिया के लोगों से डरता हूं, नहीं हां शायद खुद से ज्यादा डरता हूं और वहीं रह जाता हूं जहां से सोचना प्रारम्भ किया था
मैं जी नही पा रहा हूं मेरा मन यह कहता है, यह चाहता है कि नदी का किनारा हो चारों ओर फूल खिले हो, पास कोई ना हो, तुम्हारे दिल के अलावा, हां अपना दिमाग और अपनी बुद्धि को भी साथ ना लाना क्यों कि वो तुम्हे जीवन का आनन्द ना लेने देगें, बस तुम और तुम्हारा मन दोनो प्रक़ति का आनन्द भोगों पर शायद यह भी केवल कल्पना की उडान है जो केवल कल्पित की जा सकती है भोगी नही जा सकती,
क्यों कि मुझे तो सुबह ऑफिस जाना है
------------------------------
अनिल सैनी ‘अनि’

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें