बुधवार, 30 अप्रैल 2014

**** सांस्‍कृतिक विलम्‍बना : शिक्षा ****

 **** सांस्‍कृतिक विलम्‍बना : शिक्षा ****

समाजशास्‍ञीय दृष्टिकोण से संस्‍कृति दो प्रकार की होती है - भौतिक और अभौतिक तथा जब भौतिक संस्‍कृति जैसे विज्ञान, तकनीकी विकास, कम्‍प्‍यूटर व अन्‍य संसाधनों में तीव्र गति से विकास होता है परन्‍तु अभौतिक संस्‍कृति जैसे हमारे रीति-रिवाज, प्रथाएं, सामाजिक मूल्‍य, आदर्श, सामाजिक मान्‍यताओं में विकास नहीं हो पाता तथा भौतिक संस्‍कृति, अभौतिक संस्‍कृति से अधिक तीव्र गति से विकास कर आगे निकल जाती है ऐसी अवस्‍था आर्गबन के अनुसार '' सांस्‍कृतिक विलम्‍बना '' कहलाती है ! 
अब उक्‍त स्थिति का भारत पर क्‍या असर पडता है तो हम समझे कि भारत में भ्रष्‍टाचार, आंतकवाद, साम्‍प्रदायिकता, छाञ असंतोष, धरेलू हिंसा, गुरू व माता पिता का बच्‍चो द्वारा सम्‍मान नही करना आदि मुख्‍य समस्‍याएं सांस्‍कृतिक विलम्‍बना के कारण ही उत्‍पन्‍न हुई है! 
भारत में सांस्‍कृतिक विलम्‍बना का मुख्‍य कारण भी भारत की वर्तमान शिक्षा रही है जो कि ज्ञानोमुख, छाञोन्‍मुख व जीवन के लिए तत्‍पर ना होकर केवल और केवल सूचना प्रधान व रोजगारोन्‍मुखी हो गई है .. अब शिक्षा का उद्देश्‍य जीवन का विकास ना होकर केवल सूचनाएं एकञ करना तथा उनके आधार पर पेट भरने के लिए तथा भौतिक संसाधनों को उपलब्‍ध करने हेतु प्रयास करना माञ रह गया है !
छाञाें के द्वारा अध्‍यापको व गुरूओं का सम्‍मान न करने के पीछे भी यही कारण है कि शिक्षक व छाञ के ज्ञान के मध्‍य केवल कुछ धण्‍टो का अंतर रहा है कक्षा में जाने से पूर्व शिक्षक को जो पता है वही ज्ञान एक धण्‍टे पश्‍चात छाञ को भी पता है पहले शिक्षक को जीवन का अनुभव था जो कि आयु के साथ साथ आता था परन्‍तु अब शिक्षक या पिता से अधिक ज्ञान या कह सकते है सूचनाएं छाञो व पुञ के पास है इसीलिए वह अपने से बडो का सम्‍मान नही कर पाते है और सम्‍मान हृदय से किया जाता है और जब नवयुवको के अन्‍तःमन में श्रद्वा का भाव ही उत्‍पन्‍न नही होता है तो सम्‍मान कहां से उत्‍पन्‍न होगा !
अतः आवश्‍यकता इस बात कि है कि शिक्षा व शिक्षक अपने उतरदायित्‍व को समझे शिक्षा में छाञों को सूचनाओं के साथ साथ जीवन के ज्ञान व अनुभव भी प्रदान किये जावे उन्‍हे केवल मशीन या कम्‍प्‍यूटर की भांति आंकडे रटाने से ज्‍यादा जीवन के जीने की कलां सिखाने पर बल दिया जायें ताकि वर्तमान युवा अपनी परम्‍पराओं, सामाजिक मूल्‍यों व आदर्शो व मान्‍यताओं में समय के साथ साथ बदलाव लाते हुए उन्‍हे अपनायें उन्‍हे सीखे उनके प्रति आकृष्‍ट हो तथा केवल कम्‍प्‍यूटर की तरह सूचना प्रदान करने वाला न बनकर जीवन को जीने वाला बने वह अपनी पुरानी पीढी का आदर भी करे तथा उसके साथ सहयोग बढाते हुए, उनके अनुभवों के आधार पर भावी जीवन का निर्माण करें तथा भारत का भविष्‍य केवल विवेकहीन युवाओं के हाथ में ना आकर अनुभव व विवेक के समावेश से उत्‍पन्‍न शांति, आदर्श व मूल्‍यों वाला समाज व राष्‍ट्र निर्माणकर्ता भारत बने सके !!!!!!.............. 
                                                                    ~~~~~-
अनिल 'अनि'


4 टिप्‍पणियां: